सिमडेगा, मई 27 -- बानो, प्रतिनिधि। आरसी चर्च लचरागढ़ परिसर में भिखारिएट स्तरीय दो दिवसीय वार्षिक युवा अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भिखारिएट का झंडा फहराकर किया गया। अधिवेशन में युवाओं को धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लचरागढ़ भिखारिएट के डीन फादर राजेश केरकेट्टा एवं फादर रफायल केरकेट्टा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया तथा कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा शामिल हुए। मौके पर अतिथियों ने युवाओं से समाज और कलीसिया से जुड़कर सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को नशापान एवं गलत आदतों से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और सामाजिक कार्यों में स...