सिमडेगा, मई 31 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ व आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग अवैध शराब की बिक्री से परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी शराब दुकान से बड़ी मात्रा में स्थानीय होटल व ढाबा, किराना दुकान आदि को शराब बेचने के लिए दी जा रही है। इसके कारण गली-गली में नशा करनेवालों की संख्या बढ़ गई है और आए दिन मारपीट की घटना हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बावजुद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने एसपी से पूरे मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...