उरई, फरवरी 12 -- जालौन। संवाददाता ब्लॉक सभागार में विधिक साक्षरता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लघु सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 22 फरवरी को उरई में होने वाले वृहद विधि सहायता एवं सेवा शिविर की जानकारी दी गई। ब्लॉक सभागार में आयोजित लघु सेवा शिविर की अध्यक्षता करते हुए प्रथम अपर जिला जज सतीशचंद्र द्विवेदी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है। आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कानून की जानकारी होने से व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होता है और शोषण से बच सकता है। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शाम्भवी ने कहा कि 22 फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.