लातेहार, मार्च 13 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में एनआरईपी एवं एमआई (लघु सिंचाई) से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डीसी ने संबंधित कार्यपालक अभियंता से संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए एनआरईपी एवं लघु सिंचाई योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखें तथा नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्यों ...