लघु सिंचाई विभाग परिसर पर ठेकेदार का अवैध कब्जा
लातेहार, मई 19 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि।महुआडांड़-रांची रोड स्थित लघु सिंचाई विभाग का परिसर इन दिनों एक निजी ठेकेदार के अवैध कब्जे में है। सरकारी नियमों को ताक पर रखकर विभाग के पूरे परिसर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है, जिससे विभाग के कामकाज और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बरवाडीह के रहने वाले ठेकेदार मनोज जायसवाल द्वारा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोध फॉल तक सड़क सुदृढ़ीकरण का काम करा रहे हैं। परिसर के भीतर सड़क निर्माण से जुड़ी भारी मशीनें, डंपर, मिक्सर प्लांट और भारी मात्रा में निर्माण सामग्रियां रखी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.