लघु सिंचाई विभाग ने अभियंताओं से मांगा उनका बायोडाटा
मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लघु जल संसाधन विभाग जल्द ही विभाग में काम कर रहे अभियंताओं की सेवा संपुष्टि से लेकर प्रोन्नति की योजना बना रहा है। इसके लिए विभाग ने इन अभियंताओं से उनका अद्यतन बायोडाटा मांगा है। उनके बायोडाटा के विश्लेषण के आधार पर प्रोन्निति से लेकर सेवा संपुष्टि करते हुए अन्य लाभ दिया जाएगा।विभाग के अवर सचिव रजनीश प्रसाद ने सभी अभियंताओं को पत्र लिखा है। अभियंताओं से निर्धारित प्रपत्र में उनकी शैक्षणिक योग्यता से लेकर विभागीय परीक्षाओं के उतीर्ण होने तक का ब्योरा मांगा गया है। इन अभियंताओं में विभाग के सभी प्रकोष्ठों में काम कर रहे अभियंता प्रमुख से लेकर कनीय अभियंता तक को शामिल किया गया है। सभी से ब्योरे को एक पखवाड़े के भीतर विभागीय मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.