चित्रकूट, मार्च 19 -- चित्रकूट। संवाददाता मानिकपुर ब्लाक परिसर के भीतर लघु सिंचाई विभाग के स्टोर में गुरुवार की शाम अचानक आग लग गई। धुआं और आग की लपटें नजर आने पर लोगों को जानकारी हुई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ ही पुलिस को अवगत कराया। थोड़ी देर में अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम मो जसीम, बीडीओ पवन कुमार, जेई लघु सिंचाई संदीप समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। आनन-फानन स्टोर में लगी आग पर अग्निशमन की टीम ने काबू पाया। लेकिन तब तक स्टोर में रखा पुराना सामान जल गया। अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई प्रमोद मिश्र ने बताया कि स्टोर में पुराना टूटा व बेकार फर्नीचर रखा था। मौजूदा समय पर नया कोई सामान ही नहीं आ रहा, जिसे ब्लाक स्तरीय स्टोर में रखवाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...