धनबाद, फरवरी 19 -- लघु सिंचाई प्रमंडल डीएमएफटी मद से जिले में कुल 62 जलस्रोतों (तालाब व बांध) का जीर्णोद्धार करेगा। इसके लिए तीन अलग-अलग ई-निविदा आमंत्रित की गई है। विभाग ने इसके लिए अल्पकालीन निविदा के तहत विभिन्न प्रखंडों में योजनाओं पर कार्य कराने के लिए टेंडर निकाला है। सभी योजनाओं की कुल प्राक्कलित लागत 5 करोड़ 88 हजार 13 सौ 56 रुपये निर्धारित की गई है। ई-निविदा 6 से 12 मार्च अपराह्न 5 बजे तक ऑनलाइन प्राप्त की जाएगी। वहीं ऑनलाइन तकनीकी निविदा 14 मार्च को अपराह्न 2 बजे कार्यपालक अभियंता कार्यालय लघु सिंचाई प्रमंडल, लुबी सर्कुलर रोड में खोली जाएगी। विभाग के अनुसार एक निविदा में 32 योजनाओं में टुंडी, गोविंदपुर, पूर्वी टुंडी, बाघमारा, तोपचांची, बलियापुर और निरसा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में तालाब-बांधों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। दूसरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.