गुड़गांव, जनवरी 16 -- गुरुग्राम। मंडल रोजगार कार्यालय गुरुग्राम की ओर से 20 जनवरी को लघु सचिवालय स्थित पांचवी मंजिल पर रोजगार मेला लगाया जाएगा। इस प्लेसमेंट अभियान में सीड्स फिनकैप प्राइवेट लिमिटेड, ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, भारतपे लिमिटेड तथा एसबीआई फाउंडेशन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं। मेले में लाभ लेने के इच्छुक प्रार्थी रोजगार कार्यालय का पहचान पत्र, योग्यता के दस्तावेज तथा बायोडाटा साथ लेकर आएं। जिन प्रार्थियो का पंजीकरण रोजगार कार्यालय में नहीं है वह भी रोजगार विभाग के पोर्टल HREX.GOV.IN पर पंजीकरण करने उपरांत भाग ले सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.