हरिद्वार, जनवरी 20 -- राष्ट्रीय स्ट्रीट वेंडर्स दिवस पर मेयर किरन जैसल ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स शहर की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। वे आमजन को सस्ती और सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। नगर निगम लघु व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के साथ उनको सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयासरत है। ऐसे वेंडर्स को व्यवस्थित और सुरक्षित रोजगार उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। मंगलवार को नगर निगम परिसर में मेयर किरन जैसल, पार्षद मंजू रावत, लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा और सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने संयुक्त रूप से विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स लंबे समय से सम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व की मांग उठा रहे हैं। उन्होंने वेंडिंग जोन, पहचान पत्र और स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.