हरिद्वार, दिसम्बर 23 -- भगत सिंह चौक से सेक्टर-टू बैरियर तक रेलवे लाइन की ओर बनाए गए वेंडिंग जोन के दस लाभार्थियों को कियोस्क की चाबियां सौंपीं गईं। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को मेयर किरन जैसल ने लघु व्यापारी कुंवर सिंह मंडवाल, चेतन देव गुप्ता, हर्षवर्धन, अनीश अंसारी, राकेश गुप्ता, संजय मांझी, जितेंद्र कुमार, सभापति सिंह, ब्रिजेश और नीरज कुमार को कियोस्क आवंटित किए। इस दौरान मेयर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानजनक और सुरक्षित आजीविका मुहैया कराना है। वेंडिंग जोन से यातायात व्यवस्था भी सुधरेगी। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने इसे छोटे व्यापारियों के लिए मील का पत्थर बताया। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल, पार्षद निशा पुंडीर और दीपक शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.