बलिया, मार्च 18 -- बलिया, संवाददाता। गंगा बहुउद्देशीय सभागार में प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में बुधवार को नौ दिवसीय मेला का आयोजन हुआ। उद्घाटन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बाल्मीकि महर्षि विद्यालय आदि विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उत्साह का माहौल बना दिया। साथ ही प्रदेश सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म दिखाई गई, जिसमें विकास कार्यों की झलक दिखाई गई।जिलाधिकारी ने बताया कि मेला बुधवार से शुरू हुआ है, जो 26 मार्च तक चलेगा। इसमें आमजन को सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों से अवगत कराया जा सके। कहा कि बीते वर्षों में कानून व्यवस्था, सड़क निर्माण, पर्यटन और आर्थिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.