फतेहपुर, जुलाई 3 -- फतेहपुर। परिषदीय स्कूलों में तैनात रसोइयों को लघु फिल्म के माध्यम से मिड-डे मील बनाने में साफ-सफाई और आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है। इसके लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। जिले के 2123 परिषदीय स्कूलों में बच्चों को दोपहर में पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराने के लिए कुल 5704 रसोइयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भोजन में शुद्धता हो, इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलों में तैनात रसोइयों को नवीन पोषण प्रशिक्षण लघु फिल्म के माध्यम से प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए प्रिंसी मौर्य ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि वह 15 जुलाई तक रसोइयों को इस लघु फिल्म के माध्यम से साफ-सफाई, मील तैयार करने के बारे में प्रशिक्षित किया जाए। यह ...