बुलंदशहर, जनवरी 3 -- उत्तर प्रदेश पुलिस साइबर अपराध, विशेषकर डिजिटल अरेस्ट के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभिनेता नाना पाटेकर अभिनीत एक लघु फिल्म का सहारा ले रही है। पुलिस अधिकारी इस फिल्म को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित कर रहे हैं। इस लघु फिल्म का निर्देशन 'ड्रीम गर्ल' फेम राज शांडिल्य ने किया है। यह फिल्म कानपुर में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है, जहां एक जागरूक नागरिक ने अपनी सूझबूझ से साइबर ठगों की डिजिटल अरेस्ट की साजिश को विफल कर दिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फिल्म का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को यह समझाना है कि कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी कोई प्रक्रिया मौजूद नहीं है। फिल्म में नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ लीना शर्मा, किशोर सोनी और आदिल ईरानी जैसे कलाकारों ने अभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.