लघु नाटिका से अमर शहीदों को किया गया याद
बागपत, सितम्बर 29 -- बागपत। शहर के लक्ष्य पब्लिक स्कूल में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर देशभक्ति और उत्साह से भरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में मनमोहक नाटिका प्रस्तुत कर उनके बलिदान को नमन किया और देशसेवा का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का रूप धारण कर एक प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों से क्रांतिकारियों के आदर्शों को अपनाने, देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं ने शहीद भगत सिंह को दीं भावपूर्ण श्रद्धांजलि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.