सिमडेगा, अप्रैल 18 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा वृक्षारोपण के माध्यम से परिवेश सुरक्षा पर एक लघु नाटिका का मंचन किया गया। मौके पर सभी बच्चों ने नाटिका से परिवेश सुरक्षा संबंधित ज्ञान प्राप्त करते हुए आनंद उठाया। इसके बाद कक्षा आठवीं से 12वीं तक के बच्चों को अग्नि शमन विभाग के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर आग लगने पर जान-माल की सुरक्षा कैसे होगी, इसकी जानकारी दी गई। साथ ही आग लगने का अलग अलग कारण और बुझाने का भिन्न भिन्न तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा ने कहा कि बच्चों के लिए विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ जीवन रक्षा के कौशलों को जानना बहुत जरूरी है। यह भी पढ़ें- एनटीपीसी के डीएवी स्कूल में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन मौके पर स्कूल के सभी शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.