लघु नाटक से समझा कॅरियर चुनने का रास्ता
आजमगढ़, सितम्बर 1 -- सगड़ी,हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में छात्राओं के भविष्य को बेहतर दिशा देने के उद्देश्य से सोमवार को कॅरियर मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने छात्राओं को कॅरियर के विकल्पों और आगे बढ़ने के अवसरों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कैरियर से संबंधित लघु नाटक प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नाटक के माध्यम से छात्राओं ने सही कॅरियर चयन और लक्ष्य निर्धारण का संदेश दिया। एसडीएम संजीव कुमार राय ने छात्राओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप कैरियर चुनने की सलाह दी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं ने करियर विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कराया और भविष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.