मधुबनी, मार्च 18 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को मध्यमा परीक्षा 2026 का तीसरा दिन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्रशासन की सख्ती और निगरानी के बीच दोनों पालियों में अलग-अलग विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में संस्कृत गद्य विषय की परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र में गद्यांश आधारित प्रश्नों के साथ व्याख्या और भावार्थ पर जोर दिया गया। परीक्षार्थियों से गद्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर देने, अंश के भवार्थ, लेखक का नाम और पाठ का शीर्षक बताने जैसे सवाल पूछे गए। इसके अलावा कुछ लघु उत्तरीय प्रश्नों में शब्दार्थ और वाक्य निर्माण से जुड़े सवाल भी शामिल थे। दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें इतिहास, भूगोल और नागरिक शास्त्र से संबंधित प्रश्न पूछे गए। छात्रों को भारत के स्वतंत्रता आं...