कटिहार, अप्रैल 22 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड स्थित जगरनाथपुर पंचायत के नवादा गांव में स्थापित लघु जल संसाधन विभाग के तहत लगी नलकूप से किसानों को खेत पटवन का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीते करीब कई वर्षों से नलकूप बंद पड़ा हुआ है, जिससे इलाके के किसान खासे परेशान हैं। स्थानीय किसान मो इब्राहिम, मो सज्जाद, मो अमजद, कलाम, दुलारी, कमला देवी आदि ने बताया कि सड़क किनारे में लगे सरकारी नलकूप के बंद रहने से उन्हें मजबूरन डीजल चालित पंप सेट के सहारे खेती करनी पड़ रही है। इससे सिंचाई की लागत काफी बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि इनदिनों मखाना और मक्का फसल का समय चल रहा है। यह भी पढ़ें- आठ साल से पानी की टंकी बनी शोपीस अधिकतर खेतों में मखाना और गरमा धान की फसल लगी हुई है, लेकिन नलकूप बंद रहने के कारण पटवन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा...