आरा, अगस्त 2 -- -कार्यक्रम में नई लघु कथाओं के माध्यम से साहित्यिक चेतना को किया गया सशक्त आरा, निज प्रतिनिधि । जनहित परिवार भोजपुर के शीतल टोला स्थित जिला कार्यालय में प्रेमचंद जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लघु कथा सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डॉ. ममता मिश्र ने की, जबकि उद्घाटन जगत् नंदन सहाय ने किया। सम्मेलन में जनहित साहित्य मंडल से जुड़े साहित्यकारों ने अपनी नवीन लघु कथाओं का पाठ कर श्रोताओं को साहित्यिक आनंद से सराबोर किया। इस अवसर पर आदित्य प्रकाश ने बरगद का पेड़, जय नारायण पांडे ने पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ, अनिल राज ने जहां चाह वहां राह, प्रहलाद तिवारी ने पिरितिया के खेल, अजय गुप्ता अज्ञानी ने उम्मीदपुर, हरे राम ने अंतिम विदाई और नंदकिशोर सिंह कमल ने दादा के दलान की प्रस्तुति की। इसके अलावा रमेश सिंह की बूढ़ी मां, शरद सिंह की खोपड़ी...