प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। भारतीय वागीश्वरी पीठ, मुंबई की ओर से लघु कथा के क्षेत्र में एक लाख रुपये पुरस्कार राशि का नया पुरस्कार शुरू किया जाएगा। यह पुरस्कार लघुकथा सम्राट कीर्ति कुमार सिंह पुरस्कार नाम से होगा। वर्ष 2026 से शुरू किए जाने वाले पुरस्कार के लिए पहला सम्मान समारोह फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी पीठ की निदेशक श्वेता सिंह ने सोमवार को कीर्ति कुमार सिंह के सिविल लाइंस स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में दी।निदेशक ने बताया कि पुरस्कार के लिए किसी लेखक को कोई आवेदन नहीं भेजना होगा। जनवरी से दिसंबर 2026 तक पुरस्कार के लिए विभिन्न समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में छपी लघुकथाओं का हमारी पीठ की शोध टीम समीक्षा करेगी। टीम में डॉ. नंदिता सिंह, डॉ. हर्षमणि सिंह व मनीष कुमार यादव शामिल हैं। टीम श्रेष्ठ लघुकथाओं...