लघु उद्योग भारती के शिविर में 216 यूनिट रक्त संग्रह
आदित्यपुर, जून 4 -- आदित्यपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लघु उद्योग भारती के द्वारा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुदिशा फाउंड्रर प्लांट-2 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 216 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इस अवसर पर जियाडा के क्षेत्रीय उप निदेशक दिनेश रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। शिविर में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड और बिहार के प्रभारी इन्दर अग्रवाल, प्रांतीय सचिव सांवरमल शर्मा, जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, महामंत्री स्वपन मजूमदार, उपाध्यक्ष मनोज सहाय, विकास चंद्र, सचिव राकेश, रतनलाल गुप्ता, मनोज चोपड़ा, सौरभ सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। फोटो 2 एडीपी शिविर में उपस्थित अतिथि एवं अन्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.