अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लघु उद्योग भारती,राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष व श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सदस्य योगेंद्र कुमार शर्मा ने गुरूवार को तालानगरी के उद्यमियों संग विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। लघु उद्योग भारती अलीगढ के पदाधिकारियों द्वारा तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र में स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि लघु उद्योग भारती,राजस्थान के प्रयासों से राजस्थान सरकार द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में ईटीपी प्लांट के लिए 500 करोड़ का फंड स्वीकृत करवाकर ईटीपी प्लांट की स्थापना कराई है। उद्योगों के हित में प्रमुख कार्य 400 वर्गमीटर तक की कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के उद्योग स्थापित कर सके व धारा 307 से 307( A) में परिवर्तित करवाने का कार्य किया गया है। इस दौरान प्रदेश संयुक्त महामंत्री डॉ. गौरव मित्तल ने प्रदेश की औद्योग...