मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर। लघु उद्योग भारती बिहार प्रदेश इकाई कार्यकारणी की बैठक मंगलवार को पटना के विजय निकेतन में हुई। इस दौरान संगठन के नई सत्र 2026-27 तक के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र व क्षेत्रीय पालक अधिकारी एवं क्षेत्रीय कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मोहन सिंह उपस्थित हुए। नई कार्यकारिणी में मुजफ्फरपुर के श्याम सुंदर भीमसेरिया को पुनः प्रदेश अध्यक्ष व आशीष रोहतगी को प्रदेश महामंत्री, श्रद्धा रॉय को कोषाध्यक्ष, प्रतीक सर्राफ एवं रुचि चौधरी को प्रदेश सह महामंत्री, शिव शंकर साहू, विजय राघव, गीता गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा 11 को कार्यकारणी सदस्य के रूप में मनोनित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.