वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लघु उद्योग भारती संगठन का रविवार को 33वां स्थापना दिवस मनाया गया। मकबूल आलम रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दीनानाथ बरनवाल ने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन बन गया है। इसकी 600 से ज्यादा शाखाएं संचालित हैं।प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लघु उद्योग भारती से पूरे देश में 70 हजार से अधिक उद्यमी जुड़े हुए हैं। वर्तमान में काशी प्रांत में 370 उद्यमी संगठन के सदस्य हैं। काशी प्रांत अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि संगठन ने काशी क्षेत्र के उद्यमियों की लगभग 35 करोड़ रुपये की बकाया राशि फैसिलिटेशन काउंसिल के माध्यम से दिलवाई गई है। इस दौरान जिला अध्यक्ष ज्योति शंकर मिश्रा, प्रांत उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महामंत्री बृजेश गुप्ता, संजय रस्तोगी, र...