चंदौली, दिसम्बर 1 -- चंदौली,संवाददाता। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत सोमवार को ‌स्वरोजगार में कौशल विकास की भूमिका विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसका शुभारम्भ प्राचार्य डा. सुकृति मिश्रा ने किया। साथ ही छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्रशिक्षिका सुषमा सिंह ने छात्राओं को मोमबत्ती स्टैंड, धूप स्टैंड, मोल्डिट क्ले की डाल एवं बंधनी, टाई एंड डाई, लिप्पन आर्ट और रनिंग स्टिच से अलंकृत किया हुआ लैंप स्टैंड बनाने की हुनर के साथ ही फ्लीपिंग फ्रेम सुसज्जित करना सिखाया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. सुकृति मिश्रा ने कहा कि छात्राओं को इस तरह के कार्यशाला में अवश्य भाग लेना चाहिए। क्योंकि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसका मुख्य ...