गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष मदन लाल गुप्त अग्रहरि ने यूपी बजट को सराहनीय बताया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बजट में मुख्यमंत्री द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के विस्तारीकरण एवं नये रोजगार के लिए कई योजनाएं प्रस्तावित की गईं हैं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम सेक्टर की योजनाओं के लिए 3822 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गयी है। इससे लगभग 3.11 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग की योजनाओं के लिए लगभग 5041 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। वित्तीय वर्ष 2026-2027 में वस्त्रोद्योग के क्षेत्र में तीस हजार रोजगार बढ़ेंगे। प्रदेश को गारमेंट हब बनाने को पीएम मित्र पार्क योजना के तहत विश्वस्तरीय मेगा टेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.