फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 6 -- फर्रुखाबाद। लघु आपराधिक और धारा 138 एनआईएक्ट के मामलों से संबंधित राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को होगी। इसको लेकर तैयारी बैठक जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर हुयी। इस बैठक में अपर जिला जज संजय कुमार ने दिशा निर्देश दिये। बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विंदिया भटनागर ने किया। इस दौरान जानकारी दी गयी कि अब तक धारा 138 एनआईएक्ट के 54 और लघु अपराध के 4200 मामले चिन्हित किए जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...