लघु अपराध के 1343 मामले चिन्हित
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत होगी। इसकी तैयारियों को लेकर एडीआर भवन में अपर जिला जज संजय कुमार की उपस्थिति में बैठक हुई। विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव जयवीर सिंह ने भी अपनी बात रखी। जानकारी दी गयी कि अब तक धारा 138 एनआई एक्ट के 37 और लघु अपराध के 1343 मामले चिन्हित किए गए हैं। इस तैयारी बैठक में न्यायिक अधिकारी प्रीति माला चतुर्वेदी, ओमश्री चौरसिया, हिमांशु नोटियाल आदि की उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.