गंगापार, फरवरी 20 -- नई नवेली दुल्हन मेजा घूमने आई और प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। लघुशंका के बहाने पति से कुछ देर के लिए अलग हुई दूल्हन फिर लौटी नहीं। चर्चा है गैर जाति का प्रेमी उसे लेकर चला गया। घंटों इंतजार के बाद जब वह अपने पति के पास नहीं पहुंची तो दूल्हे का होश उड़ गया। इस बात की जानकारी उसने मायके पक्ष व परिजनों को दी तो युवती की खोज में लोग जुट गए। पांच दिन बीतने के बाद भी दुल्हन का पता नहीं चल सका है। क्षेत्र के एक गांव का युवक परेदस में रहकर स्वरोजगार करता है। माह भर पहले दिसंबर में उसकी शादी जिगना थाना के एक गांव में हुई। शादी के बाद पत्नी किसी गैर मर्द के साथ बातचीत करती रही। रविवार को दुल्हन ने अपने पति से विशेनपुर परानीपुर गांव स्थित सुदृष्टि ब्रह्मधाम मेला घूमाने की बात कही तो पति उसकी बात पर सहमति जताते हुए बाइक पर बैठाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.