हाथरस, जून 6 -- हाथरस/मुरसान। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव तूरी में शुक्रवार की रात लघुशंका करने जा रहे बुजुर्ग की छत से गिरकर मौत हो गई। चिकित्सक ने जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया। परिजन बिना पोस्टमार्टम शव लेकर चले गए। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव तूरी निवासी हरपाल सिंह 75 पुत्र धर्मपाल सिंह के यहां खेती-बाड़ी का काम होता है। वह अपने घर की छत पर चारपाई पर सोते थे। रोजाना की तरह शुक्रवार की रात भी वह छत पर चारपाई पर सो गए। देर रात उन्हें लघुशंका आई। वह चारपाई से उठकर लघुशंका करने जा रहे थे। किसी तरह उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर मौके पर पड़ोसियों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए मुरसान स्थित एक निजी अस्पताल ...