चंदौली, अप्रैल 12 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के कटारूपुर गांव में शुक्रवार की रात में सेना से सेवानिवृत्त जवान की छत से गिरकर मौत हो गई। वह दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। रात में लघुशंका करने के लिए बाहर निकले थे। छत पर रेलिंग नहीं होने से उनका पैर फिसल गया और नीचे गिर गए। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कटारुपुर गांव के स्व. गंगाराम यादव के पांच पुत्रों में सबसे छोटे बेटे 40 वर्षीय वकील यादव फरवरी 2024 में सेना से रिटायर होकर घर आए थे। शुक्रवार रात वह अपने परिजनों के साथ दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे लघुशंका के लिए उनकी नींद खुली। छत पर मुंडेर (रेलिंग) न होने के कारण अंधेरे में पैर का संतुलन बिगड़ने से वह सीधे घर के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.