हमीरपुर, अप्रैल 16 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के 132 केवी पावर हाउस के बाहर लघुडाल नहर के फीडर में गुरुवार की शाम करीब चार बजे अचानक ब्लास्ट होने से केबल में आग लग गई। इससे 132 केवी पावर हाउस में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के लिए पावर हाउस में रखे अग्निशमन यंत्रों का बिजली कर्मियों ने प्रयोग किया, लेकिन कोई भी यंत्र नहीं चल सका। तब एक होटल से यंत्र लाकर आग बुझाई गई। इस घटना से केबल बॉक्स फुंकने से नमामि गंगे फीडर के साथ लघुडाल नहर द्वितीय के फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई है। समाचार भेजे जाने समय तक मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- लोड बढ़ने पर धू-धूकर जल उठा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार शाम करीब चार बजे 132 केवी पावर हाउस की बाउंड्रीवॉल के बाहर लघुडाल नहर द्वितीय के फीडर में फाल्ट आने से केबल में आग लग गई और पावर हाउस...