मधुबनी, मार्च 19 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की मध्यमा परीक्षा 2026 का अंतिम दिन गुरुवार को जिले के सभी छह परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी के बीच परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त रही। गुरुवार को पहली पाली में सामान्य विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। प्रश्नपत्र में भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान से जुड़े सवाल पूछे गए। परीक्षार्थियों से पानी के गुण, मानव शरीर के प्रमुख अंगों के कार्य, ऊर्जा के प्रकार, सरल रासायनिक अभिक्रिया, जैसे प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा लघु उत्तरीय खंड में पौधों में प्रकाश संश्लेषण, धातु और अधातु में अंतर जैसे छोटे प्रश्न भी शामिल थे। दूसरी पाली में अतिरिक्त विषय की परीक्षा ली गई। इसमें छात्रों को अपने चयनित विषय के अनुसार प्रश्न दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.