नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- मेहदी1964 में एक फिल्म आई थी 'वो कौन थी?'। इस फिल्म में मनोज कुमार और साधना ने लीड किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी दो जुड़वा बहनों पर बेस्ड थी, कोर्टरूम ड्रामा और खूब सारा इमोशन। उस दौर की ये सबसे फिल्म मानी गई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया था। लेकिन फिल्म की कहानी से ज्यादा चर्चे म्यूजिक के हुए। इस फिल्म के गाने उस दौर में कमाल कर रहे थे। आज भी अगर गाने सुनने बैठ जाओ तो आप साथ में गुनगुना से खुद को रोक नहीं पाएंगे। इन खूबसूरत गाने बनाने वालों को कम ही याद किया जाता है। लेकिन इस फिल्म के गाने दो दोस्तों की मिसाल थे।बीमारी से पीड़ित थे गीतकार फिल्म 'वो कौन थी?' के गाने 'आप क्यों रोए', 'नैना बरसे रिमझिम', 'छोड़कर तेरे प्यार का दामन', 'शोख नजर की बिजलियां' और 'लग जा गले कि फिर हसीं रात हो'। उस दौर में ये...