वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। भिखारीपुर हाइडिल कॉलोनी स्थित मंडुवाडीह वितरण उपकेंद्र में आकाशीय बिजली गिरने के बाद दूसरे दिन शनिवार को मरम्मत का कार्य चलता रहा। देर शाम को दोनों पैनल लिये गए थे। केबल भी बिछा दी गई है। शेष कार्य रविवार को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पैनल चार्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चार्जिंग के बाद पैनल को फीडरों से जोड़ा जाएगा। इस दौरान लगभग एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) राम अवतार ने बताया कि पैनल बदल लिये गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को मंडुवाडीह वितरण उपकेंद्र में आग लग गई थी। इसमें पूरा कंट्रोल रूम चपेट में आ गया था। दो पैनल और केबल जलकर राख हो ग्ए थे। वितरण उपकेंद्र (33/11 केडब्ल्यूएच) के उपकरणों को बचाने के लिए यहां से मंडुवाडीह उपकेंद्र (132 केडब्ल्यूएच) की आपूर्ति बंद करनी पड़ी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.