जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- लग्न शुरू होते बिहार की ट्रेनों में वेटिंग सौ से ज्यादा हो गई है। इससे टाटानगर से बक्सर एक्सप्रेस में 21 अप्रैल तक अतिरिक्त कोच लगाने का आदेश हुआ है, ताकि सामान्य चेयरकार के वेटिंग टिकट यात्रियों को सीट की दिक्कत न हो। इधर, टाटानगर से दुर्ग-आरा साउथ बिहार व बिलासपुर-बक्सर साप्ताहिक एक्सप्रेस में भी कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। वहीं, छपरा थावे, कटिहार, गोड्डा, भागलपुर, जयनगर व अमृतसर मार्ग की ट्रेनों में वेटिंग बढ़ने लगी है। बताया जाता है कि बिहार के गयाजी व सासाराम होकर यूपी-दिल्ली जाने वाली पुरुषोत्तम, नीलांचल और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में ज्यादात्तर नोरूम होने पर यात्रियों को वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पाती है। यह भी पढ़ें- राजस्थान व गुजरात से बंगाल के लिए 4 स्पेशल ट्रेन; UP, बिहार व झारखंड के लोगों को फायदा अभी ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.