सुपौल, अप्रैल 26 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि लग्न के मौसम में इस बार शादी-ब्याह का बजट पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। ईरान अमेरिका इजराइल सहित मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध का असर अब स्थानीय बाजारों तक पहुंच गया है। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में उछाल, सप्लाई चेन में बाधा और कच्चे माल की महंगाई ने शादी से जुड़े लगभग हर सामान के दाम बढ़ा दिए हैं। नतीजतन इस बार शादियां पिछले होली पूर्व के सीजन की तुलना में 12 से 25 प्रतिशत तक महंगी हो गई हैं। अमेरिका, ईरान व इजरायल के बीच चल रहे टकराव से शादी वाले घरों का बजट बिगड़ गया है। यह भी पढ़ें- शादी में बजट बिगाड़ रहा पीतल, तांबा व स्टील का बर्तन लिहाजा उनको कटौती करनी पड़ रही है। जंग की तपिश के कारण बाजार में हर उत्पाद पर महंगाई देखने को मिल रही है। कपड़ा, इलेक्ट्रानिक, सराफा, बर्तन, ऑटोमोबाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.