नवादा, अप्रैल 20 -- शादी-विवाह के सीजन में जहां एक ओर खुशियों का माहौल है, वहीं दूसरी ओर महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। खासकर बिटिया की शादी में फर्नीचर देना अब पहले की तुलना में काफी महंगा पड़ रहा है। कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक तनाव और कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर फर्नीचर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। शादी में फर्नीचर देना अब पहले की तुलना में काफी महंगा पड़ रहा है। गद्दा, सोफा, बेड, डाइनिंग टेबल, अलमारी से लेकर घर में रखे जाने वाले छोटे मंदिर तक के दामों में 20 से 45 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। नवादा जिले में इस साल बिटिया की विदाई का खर्च आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत के साथ ही बाजार में भारी रौनक तो है, लेकिन महंगाई ने खुशियों के रंग में खलल डाल दिया है। मूल्य वृद्धि ने मध्...