बांका, अप्रैल 26 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिलेभर में इन दिनों शुभ मुहूर्त और लग्न की तिथियां अधिक होने के कारण शादी-विवाह,जनेऊ समेत अन्य मांगलिक कार्यक्रमों की धूम मची है। इसका असर अब बांका शहर के बाजारों में भी साफ तौर पर दिखने लगा है। कपड़ा, जेवर,बर्तन,कॉस्मेटिक,मिठाई, फूल और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार होने के बावजूद शहर के प्रमुख बाजारों में दिनभर लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही। सबसे अधिक भीड़ शिवाजी चौक स्थित डोकानियां मार्केट जाने वाली गली में देखने को मिली, जहां खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों की वजह से दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- लग्न की खरीदारी से गुलजार हो रहा बांका बाजार , अतिक्रमण ने बढ़ाई जाम की परेशानी बाजार में वाहनों की लंबी कतारें लगती रही...