भभुआ, अप्रैल 11 -- चंद दिनों में शुरू होगा वैवाहिक कार्यक्रम, हर कोई जुटा है तैयारी में, शहर की दुकानों पर खरीदारी करनेवालों में महिलाएं अधिक भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने में जुटी पुलिस ई रिक्शा और ऑटो की वजह से चौराहा पार करना हो रहा मुश्किल (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। वैवाहिक कार्यक्रम चंद दिनों में शुरू होंगे। इसकी तैयारी में बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ लगनी शुरू हो गई है। खरीदारी करनेवालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा दिख रही है। हर कोई इसकी तैयारी में जुटा है। भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरूस्त बनाए रखने में चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई है। लेकिन, ई रिक्शा और ऑटो की वजह से चौराहा पार करना मुश्किल हो रहा है। एकता चौक, जेपी चौक, पटेल चौक पर ई रिक्शा और ऑटो खड़ा कर उसके चालक यात्रिय...