गंगापार, फरवरी 12 -- लग्न बारात चरम पर होने के बावजूद पांच दिन कार्य दिवस को लेकर बैंकों द्वारा जारी हड़ताल से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। राष्ट्रीय कृत बैंकों में हड़ताल और प्राइवेट बैंकों में कामकाज जारी रहने से लोगों को कुछ राहत है। गुरुवार को मांडा क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक मांडा खास, भारतगंज, हाटा, बैंक आफ बड़ौदा भारतगंज, स्टेट बैंक मांडा रोड सहित विभिन्न राष्ट्रीय कृत बैंकों में पांच दिवसीय कार्य दिवस सहित विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल रही। जिन घरों में शादी व्याह व मांगलिक कार्यक्रम हैं, बैंकों में हड़ताल के चलते उन परिवारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। भारतगंज कस्बा सहित विभिन्न बाजारों के एचडीएफसी सहित अन्य प्राइवेट बैंकों में कामकाज जारी रहा। सरकारी बैंकों में ताला लगाकर और गेट पर आज हड़ताल है का बोर्ड लगाकर क...