मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को साहेबगंज-केसरिया रोड पर लग्जरी वाहन से शराब तस्करी करते अंतरजिला गिरोह के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। तलाशी में डिक्की और पिछली सीट के नीचे से 200 लीटर से अधिक शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सीवान के अमित कुमार और पूर्वी चंपारण के रोहित कुमार के रूप में हुई। उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि पूछताछ में यूपी से शराब लाकर पूर्वी चंपारण पहुंचाने की बात सामने आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...