जयपुर, जनवरी 21 -- देश की सबसे लग्जरी ट्रेनों में शुमार 'महाराजा एक्सप्रेस' राजस्थान के जयपुर में दुर्घटना का शिकार होते-होते बची। घटना के दौरान ट्रेन में सैकड़ों विदेशी मेहमान भी मौजूद थे। मगर ट्रेन ड्राइवर की सतर्कता से ये हादसा टल गया। यह हादसा मंगलवार रात करीब 11:30 बजे उस वक्त टला, जब ट्रेन जयपुर से सवाई माधोपुर की ओर जा रही थी।ड्राइवर की सतर्कता से टला हादसा जानकारी के मुताबिक, शिवदासपुरा इलाके में महात्मा गांधी अस्पताल के पास रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक लोको पायलट ने ट्रैक पर रखे लोहे के एंगल देख लिए। हालात की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे ट्रेन समय रहते रुक गई और बड़ा हादसा टल गया।पटरियों पर पड़े थे लोहे के एंगल रेलवे सूत्रों के मुताबिक, पांच से छह लोहे के एंगल, करीब पांच फुट लंबे, जानबूझकर ट्रैक पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.