गुड़गांव, मई 23 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। लग्जरी गाड़ियां गिरवी रखने और बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टर माइंड को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी 23 वर्षीय कृष्णा दीक्षित के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी हरीश खत्री को पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार अक्तूबर 2025 में एक पीड़ित ने न्यू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपनी चार लग्जरी गाड़ियां शादी और बड़े इवेंट्स में रेंट पर चलाने के लिए कृष्णा दीक्षित और उसके साथियों को सौंपी थीं। शातिरों ने शुरुआत में पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए कुछ समय तक एक गाड़ी का किराया दिया, लेकिन बाद में भुगतान करना बंद कर दिया।आरोपियों ने पीड़ित को अपने झांसे में ले रखा था और बड़े इवेंट्स आयोजित कराने का ...