जहानाबाद, अप्रैल 21 -- अरवल, निज संवाददाता। उत्पाद विभाग की पुलिस टीम ने मंगलवार को एक लग्जरी कार से 45 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि पुलिस टीम को देखकर शराब कारोबारी सदर थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला के समीप लग्जरी कार को लगाकर भाग निकला। बाद में पुलिस ने जब्त कार की तलाशी की तो उसमें से 45 लीटर विदेशी शराब की बोतलें बरामद किया गया। इस संबंध में उत्पाद थानाध्यक्ष परशुराम यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब कारोबारी का पीछा किया गया लेकिन कार चालक कागजी मोहल्ला में वाहन को लगाकर भाग निकला। कार से 45 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है एवं इस मामले में कार के मालिक पर उत्पाद थाना में केस दर्ज किया गया है एवं आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने 86 लीटर देसी शराब किया जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...