लग्जरी कार से 338 लीटर विदेशी शराब बरामद
अररिया, मई 30 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया-गलगलिया फोरलेन पर बैरगाछी ओवर ब्रिज के पास एक लग्जरी कर से पुलिस ने 338 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है वहीं पुलिस ने दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार बैरगाछी थाना पुलिस शुक्रवार की शाम गश्ती कर रही थी। इसी दौरान गलगलिया की ओर से आ रही एक मारुति सुजुकी कर बीआर 01 एआर 7790 को रोक कर जांच की। उक्त कार से 338 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने कार में बैठे शराब तस्कर समस्तीपुर जिला के रोसरा के रहने वाले चंदन कुमार और रामकुमार यादव को गिरफ्तार किया।बैरगाछी थानेदार नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि वाहन की तलाशी लेने पर 338 लीटर अंग्रेजी बरामद करते हुए दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने वाहन को जब्त कर तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.