बुलंदशहर, जून 22 -- औरंगाबाद पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से पच्चीस लाख की कीमत का अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि इंस्पेक्टर औरंगाबाद मोहम्मद असलम ओर स्वाट प्रभारी संदीप मलिक बुलंदशहर_गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्टेट स्थित लखावटी मध्य गंग नहर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।इस दौरान पुलिस ने आर्टिका कार को रुकने का इशारा किया।पुलिस को देख कार चालक ने गाड़ी को मोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने कार की घेराबंदी करते हुए कार को पकड़ लिया और तलाशी के दौरान कार से गांजा बरामद कर लिया।पुलिस कार समेत सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अवैध ...