लग्जरी कार से 246 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ बिहार के दो तस्करों को दबोचा
कुशीनगर, मई 18 -- पडरौना, निज संवाददाता।हनुमानगंज थाने की पुलिस ने रविवार को पनिहवा पिकेट प्वाइंट से एक लग्जरी कार से 246 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। पुलिस ने बिहार के दो तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।सीओ खड्डा वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हनुमानगंज थाने के पनियहवा पिकेट प्वाइंट पर जांच के दौरान हनुमानगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को कुल 246 शीशी फ्रूटी आफिसर्स च्वाइस टेट्रा पैक अवैध अंग्रेजी शराब, अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक स्कार्पियो, जामातलाशी का कुल 5,550 रूपये व एक जीपीएस ट्रेकर, एक पेचकश एवं तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर हनुमानगंज थाने में गिरफ्तार अभियुक्त विक्की प्रसाद पुत्र राजेश्वर प्रसाद निवासी मधुसूदन पकरी थाना लालगंज जनपद वैशाली बिहार व पवन कुमार पुत्र शकल राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.