नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- देश के लग्जरी कार सेगमेंट में ऑडी इंडिया का भी दबदबा है। हालांकि, अभी कंपनी इस सेगमेंट में मर्सिडीज-बेंज और BMW जैसे प्लेयर से काफी नीचे है। ऐसे में अब कंपनी अपने कई नए लॉन्च और एक्पेंडिंग डीलरशिप नेटवर्क के दम पर अगले 3 से 5 सालों में इस सेगमेंट में अपनी हिस्सेदार को दोगुनी करने का प्लान बना रही है। CY2025 के आखिर में ब्रांड का बाजार में लगभग 7.5% हिस्सा था, जब उसने 4,510 यूनिट बेचीं, जो CY2024 में 5,249 यूनिट से 14% कम थी। कुल मिलाकर लग्जरी कारों की बिक्री CY2025 में लगभग 52,000 यूनिट रही और 2026 में 11% बढ़कर लगभग 58,000 यूनिट होने का अनुमान है। इस सेगमेंट में अन्य जर्मन ब्रांड BMW और मर्सिडीज-बेंज टॉप पोजीशन लिए लगातार तगड़ा कॉम्पटीशन कर रहे हैं। हालांकि, ऑडी अब सेगमेंट को अलग प्लानिंग के साथ ड्राइव करना चाहती ...